Follow

पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार : सुमन सैनी

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने एलएनजेपी हॉस्पिटल में पहुंचकर जाना घायलों का हाल-चाल 

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कलाल माजरा में मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि की अर्पित 

सिविल सर्जन को दिए घायलों का बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के निर्देश

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़ 25 सितंबर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी वीरवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) नागरिक अस्पताल में पहुंची।

उन्होंने पिंडारसी गांव के पास हुए दर्दनाक सडक़ हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके उपरांत उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव कलाल माजरा में मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती प्रत्येक घायल मरीज के पास जाकर उनसे बातचीत की और हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने घायलों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

Special Offer
ADVERTISEMENT

उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही दवाइयों, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन और मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम को कड़े निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सभी घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाया जाए और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया जाए। सरकार की तरफ से इलाज में हर संभव मदद दी जाएगी।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि पिंडारसी में हुआ हादसा बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक है। इस हादसे ने कई परिवारों को गहरा जख्म दिया है।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इस हादसे को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन गुरनाम सैनी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, सीएमओ डॉ सुखबीर सिंह सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh