Follow

मोदी के विकसित भारत का संकल्प हर भारतीय का सपना : ओपी धनखड़

Listen to this article

 

 

कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण भावना से भाजपा हर बूथ पर हुई मजबूत

Advertisement

 

 

मणिनगर व गांधीनगर में संगठनात्मक बैठक में बोले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

 

 

भाजपा बीएलए पूरी सजगता से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में अपनी भूमिका निभाएं

 

 

 

चंडीगढ़ ,21 नवंबर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है वह हर भारतवासी का सपना है। भाजपा का हरेक कार्यकर्ता मोदी जी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण भाव जुटा हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने अपने गुजरात प्रवास के दौरान मणिनगर और गांधीनगर विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। 

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा को मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और अपने से पहले देश हित की भावनाओं से ओत प्रोत हर कार्यकर्ता पर गर्व है। कार्यक्रम में पहुंचने पर सांसद डॉ. हेमांग जोशी, विधायक श्रीमती रीता बेन पटेल,आशिषभाई दवे (सिटी अध्यक्ष), गौरेशभाई व्यास ,गांधीनगर नगर निगम, स्टैंडिंग कमिटी चेयरमैन), केतनभाई पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया। 

 

 

धनखड़ ने कहा कि जनता ने भाजपा की नीति को परखा है। पीएम मोदी सरकार की नीतियों को परख लिया है। इसलिए लगातार तीसरी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। विदेशी दुश्मन भी जान गए हैं कि भारत का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। कोई हरकत की तो बहुत मार मारेगा।

 

 

धनखड़ ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का विरोध भी इसी का हिस्सा है। भाजपा के सभी बीएलए पूरी सजगता और संजीदगी के साथ अपना दायित्व निभाएं और हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोगी बनें। धनखड़ ने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची स्वस्थ लोकतंत्र का आधार होती है। कुछ राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के बारे में तथ्यहीन आरोप लगाकर देश का माहौल खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। इन दलों का जनाधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है।

 

 

राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाया जा रहा है। इससे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने अवसर प्राप्त होगा और अवैध रूप से घुसपैठियों की पहचान हो जाएगी। देश हित में इनको बाहर करने में सरकार को आसानी होगी।

 

 

उन्होंने कहा कि नियमानुसार बीएलए का मतदाता सूची शुद्धिकरण में अहम दायित्व होता है। इसलिए पार्टी द्वारा नामित बीएलए अपना दायित्व पूरी सजगता और संजीदगी के साथ निभाएं। भाजपा का कार्यकर्ता देश हित में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। देश में 1975 में कांग्रेस शासन द्वारा आपातकाल लागू किया तो लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा (जनसंघ) के कार्यकर्ताओं ने जेलों में असहनीय पीड़ा झेली, लेकिन पीछे नहीं हटे। यह भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। हम देश के लिए लड़ना जानते है। बाकी दल ऐसा नहीं कर पाते। यही अंतर है।  

 

 

धनखड़ ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर विजय ने बता दिया है कि राहुल गांधी का वोट चोरी का मुदा नकली है। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के बचाव के लिए इस स्तर तक गिर जाएगी, किसी ने उम्मीद नहीं की थी। अब बंगाल में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। क्योंकि आज की कांग्रेस और उसके सहयोगी भी अपनी प्रासंगिकता खो चुके हैं । बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh