Follow

एलटीटी मुंबई से वाराणसी और सुल्तानपुर के लिए 16 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा विशेष ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए

रीमा सिंह

मुंबई,18 सितंबर।

आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) मुंबई और वाराणसी तथा सुल्तानपुर के बीच 16 अतिरिक्त विशेष ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही साईनगर शिर्डी–बीकानेर और सोलापुर–अजमेर मार्ग की विशेष ट्रेनों के कुल 34 फेरे भी बढ़ाए गए हैं।

एलटीटी–वाराणसी के बीच 8 अतिरिक्त सेवाएं

Advertisement

ट्रेन संख्या 04225 एलटीटी मुंबई–वाराणसी साप्ताहिक विशेष 23 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को एलटीटी मुंबई से 15.00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 02.05 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04226 वाराणसी–एलटीटी मुंबई साप्ताहिक विशेष 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 01.35 बजे वाराणसी से रवाना होकर अगले दिन 14.00 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में चार-चार सेवाएं होंगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

इन ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी स्टेशनों पर होगा।

एलटीटी–सुल्तानपुर के बीच 8 सेवाएं

ट्रेन संख्या 04211 एलटीटी मुंबई–सुल्तानपुर साप्ताहिक विशेष 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 15.00 बजे एलटीटी से रवाना होकर अगले दिन 23.00 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04212 सुल्तानपुर–एलटीटी मुंबई साप्ताहिक विशेष 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 04.00 बजे सुल्तानपुर से रवाना होकर अगले दिन 14.00 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में चार-चार सेवाएं संचालित होंगी।

इन ट्रेनों का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल और लखनऊ स्टेशनों पर होगा।

शिर्डी–बीकानेर विशेष के 18 फेरे बढ़े

ट्रेन संख्या 04716 साईनगर शिर्डी–बीकानेर साप्ताहिक विशेष, जो प्रत्येक रविवार को चलती है, अब 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस तरह इसके नौ अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर–साईनगर शिर्डी साप्ताहिक विशेष 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी और इसके भी नौ अतिरिक्त फेरे होंगे।

सोलापुर–अजमेर विशेष के 16 फेरे विस्तारित

ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर–अजमेर साप्ताहिक विशेष के फेरे 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं। इसके आठ अतिरिक्त फेरे होंगे। वहीं 09627 अजमेर–सोलापुर साप्ताहिक विशेष 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी और इसके आठ अतिरिक्त फेरे होंगे।

रेलवे के अनुसार, विस्तारित विशेष ट्रेनों के समय, मार्ग, ठहराव और संचालन के दिनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

19 और 20 सितंबर से बुकिंग

ट्रेन संख्या 04716 और 09628 की विस्तारित यात्राओं के लिए आरक्षण 19 सितंबर 2026 से तथा ट्रेन संख्या 04225 और 04211 के लिए 20 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh