Follow

पश्चिम रेलवे की 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 282 अतिरिक्त फेरे

त्योहारों में यात्रियों को राहत

रीमा सिंह

मुंबई, 18 सितंबर।

आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए संचालित 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। इन ट्रेनों के कुल 282 अतिरिक्त फेरे यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने में मदद करेंगे। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि विस्तारित सेवाओं से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बांद्रा टर्मिनस–झांसी स्पेशल के फेरे बढ़े

Advertisement

ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल के फेरे 28 नवंबर 2026 तक तथा 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के फेरे 26 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं।

दादर से प्रयागराज और सूबेदारगंज के लिए अतिरिक्त सेवा

ट्रेन संख्या 04140 दादर–प्रयागराज स्पेशल 29 नवंबर तथा 04139 प्रयागराज–दादर स्पेशल 27 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह 04176 दादर–सूबेदारगंज स्पेशल 24 नवंबर और 04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल 22 नवंबर तक संचालित होगी।

उधना से आगरा और प्रयागराज के लिए राहत

ट्रेन संख्या 01908 उधना–आगरा कैंट स्पेशल के फेरे 25 नवंबर तथा 01907 आगरा कैंट–उधना स्पेशल के फेरे 24 नवंबर तक बढ़ाए गए हैं। ट्रेन संख्या 04106 उधना–प्रयागराज स्पेशल 30 नवंबर और 04105 प्रयागराज–उधना स्पेशल 29 नवंबर तक चलेगी।

उधना–सूबेदारगंज के अतिरिक्त फेरे

ट्रेन संख्या 04156 उधना–सूबेदारगंज स्पेशल के अतिरिक्त फेरे 20 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेंगे। वापसी में 04155 सूबेदारगंज–उधना स्पेशल 19 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

वलसाड और असारवा से भी अतिरिक्त ट्रेनें

ट्रेन संख्या 04120 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल 29 नवंबर तथा 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल 28 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04178 वलसाड–सूबेदारगंज स्पेशल 25 नवंबर और 04177 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल 24 नवंबर तक संचालित होगी। वहीं 01909 असारवा–आगरा कैंट स्पेशल 24 नवंबर और 01910 आगरा कैंट–असारवा स्पेशल 23 नवंबर तक चलेगी।

साबरमती से प्रयागराज स्पेशल सेवा

ट्रेन संख्या 04180 साबरमती–प्रयागराज स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक तथा 04179 प्रयागराज–साबरमती स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। गांधीग्राम स्टेशन की प्लेटफॉर्म सीमाओं के कारण इन सेवाओं का टर्मिनल साबरमती किया गया है। ट्रेन 04179 प्रयागराज से 16.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 15.40 बजे साबरमती पहुंचेगी, जबकि 04180 साबरमती से 17.45 बजे रवाना होगी।

कानपुर, इंदौर और वेरावल मार्ग पर भी विस्तार

ट्रेन संख्या 01906 असारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल 1 दिसंबर तथा 01905 कानपुर सेंट्रल–असारवा स्पेशल 30 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04170 इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल 28 नवंबर और 04169 सूबेदारगंज–इंदौर स्पेशल 27 नवंबर तक विस्तारित है। इसके अलावा 04174 वेरावल–प्रयागराज स्पेशल 27 नवंबर तथा 04173 प्रयागराज–वेरावल स्पेशल 26 नवंबर तक चलेगी।

इंदौर–सूबेदारगंज स्पेशल का फफूंद में अतिरिक्त ठहराव

ट्रेन संख्या 04169 को 2 अक्टूबर से 27 नवंबर और 04170 को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक फफूंद स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। 04170 के झिंझक स्टेशन पर समय में भी संशोधन किया गया है। वहीं टूंडला स्टेशन पर प्लेटफॉर्म सीमाओं के कारण 6 अक्टूबर से 01906 के टूंडला, फिरोजाबाद और इटावा स्टेशनों पर समय में बदलाव किया गया है।

19 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

ट्रेन संख्या 02200, 04140, 04176, 01908, 04106, 04156, 04120, 04178, 01909, 04180, 01906, 04170 और 04174 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 19 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh