Follow

संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कांग्रेस की पुरानी आदत : धनखड़

राजकोट (गुजरात)/ चंडीगढ़, 20 नवंबर। संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का विरोध भी इसी का हिस्सा है। भाजपा के सभी बीएलए पूरी सजगता और संजीदगी के साथ अपना दायित्व निभाएं और हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोगी बनें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने राजकोट में सौराष्ट्र क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची स्वस्थ लोकतंत्र का आधार होती है। कुछ राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के बारे में तथ्यहीन आरोप लगाकर देश का माहौल खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। इन दलों का जनाधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है। राजकोट कमलम पहुंचने पर  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पुरूषोतम रूपाला, सांसद हेमांग जोशी, सांसद राम भाई मोकरिया ,विधायक महेश भाई कासवाला ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया।
Listen to this article
राजकोट में आयोजित सौराष्ट्र क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में बोले भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण चुनाव आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया

भाजपा बीएलए पूरी सजगता से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य अपनी भूमिका निभाएं
मोदी सरकार की नीतियों के कारण केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी  – बोले धनखड़



राजकोट (गुजरात)/ चंडीगढ़, 20 नवंबर। संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कांग्रेस की पुरानी आदत रही है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का विरोध भी इसी का हिस्सा है। भाजपा के सभी बीएलए पूरी सजगता और संजीदगी के साथ अपना दायित्व निभाएं और हर पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोगी बनें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने राजकोट में सौराष्ट्र क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची स्वस्थ लोकतंत्र का आधार होती है। कुछ राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के बारे में तथ्यहीन आरोप लगाकर देश का माहौल खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। इन दलों का जनाधार लगातार सिकुड़ता जा रहा है। राजकोट कमलम पहुंचने पर  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद पुरूषोतम रूपाला, सांसद हेमांग जोशी, सांसद राम भाई मोकरिया ,विधायक महेश भाई कासवाला ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया।
               
राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए चलाया जा रहा है। इससे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने अवसर प्राप्त होगा और अवैध रूप से घुसपैठियों की पहचान हो जाएगी।  देश हित में इनको बाहर करने में सरकार को आसानी होगी।
 
उन्होंने कहा कि नियमानुसार बीएलए का मतदाता सूची शुद्धिकरण में अहम दायित्व होता है। इसलिए पार्टी द्वारा नामित बीएलए अपना दायित्व पूरी सजगता और संजीदगी के साथ निभाएं। भाजपा का कार्यकर्ता देश हित में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। देश में 1975 में कांग्रेस शासन द्वारा आपातकाल लागू किया तो लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा (जनसंघ) के कार्यकर्ताओं ने जेलों में असहनीय पीड़ा झेली,  लेकिन पीछे नहीं हटे। यह भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। हम देश के लिए लड़ना जानते है। बाकी दल ऐसा नहीं कर पाते। यही अंतर है।  जनता ने भाजपा की नीति को परखा है। पीएम मोदी सरकार की नीतियों को परख लिया है। इसलिए लगातार तीसरी  बार दिल्ली में  भाजपा की सरकार बनी है।
 
          
धनखड़ ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर विजय ने बता दिया है कि राहुल गांधी का  वोट चोरी का मुदा नकली  है। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के बचाव के लिए इस स्तर तक गिर जाएगी,  किसी ने उम्मीद नहीं की थी। अब बंगाल में भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। क्योंकि आज की कांग्रेस और उसके सहयोगी भी अपनी प्रासंगिकता खो चुके हैं । बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What are your Feelings
Advertisement
Advertisement
Tap to Refresh