पंचकूला/ 20 नवंबर। बीती 19 नवंबर की सुबह पंजाब के डेराबस्सी इलाके से एक 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला रास्ता भटककर अचानक पिंजौर क्षेत्र में पहुंच गई। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपने घर या परिवार से जुड़ा कोई भी विवरण बताने में असमर्थ थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बच्चू सिंह के संज्ञान में मामला आते ही उन्होन तुरंत महिला को संरक्षण में लेकर थाना पहुँचाया और उससे बात कर उसकी पहचान जानने की कोशिश की।
महिला द्वारा कुछ न बता पाने पर सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बुजुर्ग महिला की फोटो और जानकारी सभी संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुपों, स्थानीय नेटवर्क और पुलिस चैनलों में साझा की। उनकी इस त्वरित कार्रवाई का परिणाम जल्दी मिला और कुछ ही समय में डेराबस्सी क्षेत्र में रहने वाले महिला के परिजनों तक यह सूचना पहुंच गई। परिजन तुरंत पिंजौर के लिए रवाना हुए और रात करीब 10:30 बजे थाना पहुंचे, जहां पिंजौर पुलिस टीम ने औपचारिक सत्यापन के बाद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिवार के हवाले कर दिया।
परिजनों ने पुलिस द्वारा दिखाए गए संवेदनशील व्यवहार, तत्परतापूर्ण प्रयास और मानवीयता के लिए गहरा आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने भी आश्वस्त किया कि ऐसे मामलों में जनता की सुरक्षा और सहायता उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।