न्यूज़म ब्यूरो
शिमला, 1 सितम्बर। नगर पंचायत कंडाघाट के नवनिर्वाचित पार्षदों एवं नगर परिषद के अध्यक्ष ने हिमाचल विधानसभा स्थित कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और कंडाघाट के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने और विकास कार्यों को गति देने की है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।