प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हर भारतीय जुट गया है: मोहन लाल बडौली
– सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोया : मोहन लाल बड़ौली
– सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई पदयात्रा
– सफीदों, जींद तथा जुलाना विधानसभा क्षत्रों के लोगों ने किया पदयात्रा का भव्य स्वागत*
– तलौडा गांव के राजकीय स्कूल से शुरू हुई सिवाहा, खेड़ी, जामनी से होकर पिल्लूखेड़ा में हुआ समापन*
चंडीगढ़, 18 नवंबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पदयात्रा का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय तलौडा से सिवाहा,खेड़ी व जामनी होते हुए पिल्लूखेड़ा तक किया गया। एकता पदयात्रा में जुलाना, जींद तथा सफीदों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लेकर यात्रा का भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढूल,जिला प्रभारी मदनलाल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके नमन किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे देशभक्ति के नारों से ओतप्रोत महौल में प्रदेशाध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर एकता पदयात्रा की शुरुआत की गई। प्रतिभागियों का जोश एवं उत्साह देखने को मिला।
मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण को बढावा देने के लिए पौधा रोपण भी किया गया। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के पहले उपप्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का बिना किसी भेदभाव व जाति भेद के विलय करवाया था। सरदार पटेल उच्च कोटि के राजनेता,वकील और प्रशासनिक व्यक्ति थे। उनका जीवन सदैव देश के हित और देश के लोगों की समस्याओं के समाधान करने के लिए समर्पित रहा, ताकि आने वाली पीढ़ियां खुली हवा में साँस ले सकें।
मोहन लाल बडौली ने कहा कि गुजरात में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ सरदार पटेल जी की महानता और देश की एकता का प्रतीक है। इस प्रतिमा के निर्माण में पूरे देश के गांव-गांव से लोहा एकत्र किया गया था, जो भारत की एकता और समर्पण की मिसाल है। इस कार्य में स्वयं मैं व मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए इस कार्य में पूर्ण सहयोग दिया था। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर उस महान व्यक्तित्व के स्टेचू के दर्शन करने चाहिए। श्री बड़ौली ने कहा कि एकता पदयात्रा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे देश में निकाली जा रही। जो हमे राष्ट्र के प्रति सद्भावना, एकता की सीख देती है। आज के समय भारतीय नागरिक जिस भी देश में जाते है, उन्हें इज्जत के साथ देखा जाता है। विश्व में देश की छवि को सुधारने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।
श्री बड़ौली ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह दिन दूर नही है जब हम पहले स्थान पर होंगे। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे भारत को एकसुत्र में पिरोने का काम किया था, उसी के अनुरूप हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, अब यह सपना समुचे भारतियों का बन चुका है। विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे ज्यादा भूमिका हमारे युवाओं की रहेगी।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज बहुत सी ऐसी ताकते है जो भारत को खंड- खंड करना चाहती है लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सशक्त है जिन्होंने अपनी ताकत के बल पर हिंदुस्तान को एक अलग रूप देने का काम किया है। उन्होंने बिहार राज्य में भारतीय जनता पार्टी के बहुमत के लिए भी बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी की नितियों से खुश है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान तेजेन्द्र ढूल ने पदयात्रा में भाग लेने पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि एकता पदयात्रा जैसे कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में एकता, अखंडता, देशभक्ति जैसी भावनाओं को भरना है। पदयात्रा जैसे आयोजन युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करते हैं।
पदयात्रा के दौरान यात्रा के जिला संयोजक राजबीर रोहिल्ला, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी,पुष्पा तायल,सुरेश कौशिक,कविता शर्मा,ओपी पहल,डॉ राज सैनी,टेकराम कण्डेला,गौरव भारद्वाज, विजयपाल,सक्षम भाटिया,गीता सैनी,कृष्णखातला,महेन्द्र कालवा,भारत भूषण टांक,नारायण दत्त शर्मा तथा भारतीय युवा संगठन के युवाओं ने भाग लिया।