Follow

एक माह में बेड़े में 100 विश्वस्तरीय ‘पीआरटीसी जूनियर’ बसें शामिल करेगी मान सरकार : चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम 

भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब को मिलेंगी 1,279 नई सरकारी बसें, 20 वर्षों में सबसे बड़ा बेड़ा विस्तार : हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट माफिया का शिकंजा तोड़ादिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें शुरू कीं : हरपाल सिंह चीमा

लम्बे समय की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सेवा विस्तार के साथ-साथ पी.आर.टी.सी. और पनबस की आय को मजबूत किया जाएगा : चीमा

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 17 अगस्त, 2026 : ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित करने के लिएपंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि इस वर्ष सितंबर के मध्य तक 100 विश्व स्तरीय पी.आर.टी.सी. जूनियर‘ बसें आधिकारिक तौर पर पी.आर.टी.सी. (पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। यह घोषणा चल रहे बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन और सेवा विस्तार का मूल्यांकन करने के लिए पंजाब के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई एक व्यापक समीक्षा बैठक के बाद की गई। परिवहन मंत्री ने खुलासा किया कि ये पूरी तरह से निर्मित मिडी बसें आयशर द्वारा तैयार और डिलीवर की जा रही हैं। 

उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरानपरिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग को विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से नवीन विचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पी.आर.टी.सी. और पनबस दोनों की लम्बे समय की वित्तीय स्थिरता और परिचालन मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आय के साधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया। 

सार्वजनिक परिवहन को नया स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुएउन्होंने घोषणा की कि राज्य के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा, “इससे सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगीजो 20 वर्षों में सबसे बड़ी वृद्धि है और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में ले जाएगी।” 

परिवहन मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार प्रवासी भारतीयोंअंतरराष्ट्रीय यात्रियों और आम यात्रियों के लिए संपर्क को भी मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा, “इसके हिस्से के रूप मेंहमने जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो कोचों सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें चलाई हैं। इसने ट्रांसपोर्ट माफिया का शिकंजा तोड़ दिया है और सभी के लिए यात्रा को आसान बना दिया है।” 

समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लियाजिनमें सचिव परिवहन वरुण रूजममैनेजिंग डायरैक्टर पनबस राजीव कुमार गुप्तामैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. मनीषा राणाअतिरिक्त मैनेजिंग डायरैक्टर पी.आर.टी.सी. नवदीप कुमार और जनरल मैनेजर पी.आर.टी.सी. चंडीगढ़ अमनवीर टिवाणा शामिल थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh