Follow

इधर मंत्री ने किया परेड निरीक्षण, उधर DC ने छाया चित्र देकर किया अभिनंदन

स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्यातिथि को ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का चित्र त्वरित भेंट कर किया अभिनंदन

डीसी वर्षा खांगवाल ने भेंट किया छायाचित्र

झज्जर। झज्जर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की ओर से डीसी वर्षा खांगवाल व डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने समारोह के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण करने के चंद मिनटों बाद ही राष्ट्रीय ध्वजारोहण व परेड निरीक्षण का छाया चित्र प्रदान करते हुए उनका जिला में अभिनंदन किया। समारोह में मंच संचालन प्रवक्ता संजय शर्मा ने किया।

समारोह में जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह में राष्ट्रीय एकजुटता का सार्थक समावेश नजर आया। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए एक लाख रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही सोमवार का जिला के सभी विद्यालय में अवकाश रखने की घोषणा भी की।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाई दी राष्ट्रीय एकता
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के मतवालों के संघर्ष और बलिदान को जीवंत कर दिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा प्रांगण तालियों और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशभक्ति के साथ भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh