पार्टी ने 14,191 करोड़ रूपये के डी.ए बकाया को जारी करने के अदालत के फैसले का स्वागत किया और आम आदमी पार्टी द्वारा कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित करने की कड़ी निंदा की
पार्टी ने खुलासा किया कि कैसे अकाली दल सरकार ने 3th,4th,5th a वेतन आयोग लागू करके डी.ए में 125 फीसदी की बढ़ोतरी कर कर्मचारियों की भलाई के लिए काम किया था
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 3 अगस्त। शिरोमणी अकाली दल ने आज सरकारी कर्मचारियों से पार्टी का समर्थन करने की अपील की, जिसने उनकी भलाई के लिए अथक प्रयास किए हैं। उन्होने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया, जिसमें पंजाब सरकार को 14,191 करोड़ रूपये के मंहगाई भत्ता (डीए) के बकाया के भुगतान 15 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया है और आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कर्मचारियों को इस लाभ से वंचित करने की आलोचना की है।
यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का कर्मचारी विरोधी रवैया अदालत में उजागर हो चुका है। उन्होने कहा,‘‘ सरकार ने किसी न किसी बहाने से कर्मचारियों को डीए का लाभ देने से इंकार करने की पूरी कोशिश की। आप पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा, बलजीत कौर समेत तीन मैंबरीय कमेटी का गठन किया जिसने सिफारिश की कि राज्य कर्मचारियों को अतिरिक्त डीए लाभ देन की कोई जरूरत नही , क्योंकि उनके लाभ केंद्र के बराबर यां उससे बेहतर हैं। कमेटी ने इस तथ्य का भी हवाला दिया कि राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा है और यहां तक कहा कि राज्य सरकार डीए संशोधन के लिए केंद्र सरकार का अनुसरण करने के लिए बाध्य नही है।’’
सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह सभी तथ्य अदालत की फाइल में दर्ज हैं ।सरकार सार्वजनिक रूप से कुछ कह रही है जबकि अदालत में इसके उल्ट कह रही है। उन्होने कहा,‘‘ गुरु दोखी मुख्यमंत्री भगवंत मान दावा करते हैं कि राज्य की अर्थव्यवस्था अच्छी चल रही है लेकिन सरकार अदालत में इसके विपरीत कह रही है। इसी तरह आम आदमी पार्टी ने विकास के धराशायी होने के दावों को अदालत में स्वीकार किया गया ,जिसमें राज्य के अधिकांश फंड वेतन, पेंशन, कर्जे की किस्तों और सब्सिडी पर खर्च किया जा रहा है।
सरदार मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अदालत के निर्देश के अनुसार पंद्रह दिनों के भीतर डीए बकाये का भुगतान करने का कोई इरादा नही है। उन्होने कहा कि सरकार ने आज सुबह की अदालत का दरवाजा खटखटाया ताकि इस बकाये की किस्तों में भुगतान की अनुमति मिल सके। उन्होने कहा,‘‘ इन सबके बावजूद सरकार ने विज्ञापनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 8000 करोड़ रूपये खर्च किए हैं। सरकार हरजोत बैंस जैसे अपने मंत्रियों को बिना राजनीतिक मंजूरी के विदेश यात्रा के लिए सरकारी भत्ता लेने की अनुमति दे रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब सरकार के खर्च पर चार्टर्ड विमानों से पूरे देश में पहुंचाने के लिए करोड़ो रूपये खर्च किए जा रहे हैं। इस सारे पैसे का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारियों की भलाई के लिए किया जा सकता था।’’
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए एन.के शर्मा ने कहा कि तीसरे, चैथे और पांचवे वेतन आयोग सहित सभी वेतन आयोगों को पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा लागू किया गया था। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने मंहगाई भत्ता (डीए) में 125 फीसदी की बढ़ोतरी करके रिकाॅर्ड बनाया था। कर्मचारियों से आगामी विधानसभा चुनावों में योग्यता के आधार पर समर्थन देने की अपील करते हुए कहा ,‘‘ अकाली दल ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो हमेशा आपके साथ खड़ी रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आपके भत्ते कम कर दिए थे।’’ उन्होने यह भी घेाषणा की कि शिरोमणी अकाली दल राज्य कर्मचारियेां की मांग के अनुसार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और साथ ही उनकी अन्य सभी मांगों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।


