न्यूज़म ब्यूरो
नई दिल्ली। खेलों के मेले मुकाबले में 10 वें दिन भारत 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ कुल 38 मेडल जीतकर मेडल टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गया। कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के इस ऐतिहासिक सफलता का पूरा श्रेय सात भारतीय बॉक्सरों को जाता है।
सेना की प्रीति ने चीन की तीन बार की चैंपियन को हराकर गोल्ड मेडल जीता…
23 साल की प्रीति भारत की पहली महिला एथलीट हैं सेना में डायरेक्ट एंट्री से नायब सूबेदार के पद पर नियुक्त है। 14 साल की उम्र में उनके चाचा विनोद पवार, जो खुद नेशनल लेवल पर मेडल जीतने वाले बॉक्सर थे, उन्होंने प्रीति को बॉक्सिंग से परिचित कराया। पहले ही एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत चुकी हैं।
2025 में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल और इस साल की शुरुआत में एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट हुआंग शियाओ-वेन को हराकर शानदार जीत के साथ CWG में एंट्री की थी, और अब वह गोल्ड मेडलिस्ट बनकर लौटी हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।