Follow

राष्ट्रीय शूटिंग में भास्कर नाथ पांडेय का शानदार प्रदर्शन

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ। उत्तराखंड के देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल कप (राइफल एवं पिस्टल इवेंट्स) नेशनल-2026 में ग्राम नगरा पांडेयपुर, जिला बलिया के भास्कर नाथ पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर स्पोर्ट्स राइफल में स्थान बनाया। भास्कर नाथ पांडेय ने 400 में से 386.3 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

13 से 30 जुलाई तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। भास्कर नाथ पांडेय की इस उपलब्धि से बलिया और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर खेल प्रेमियों और शूटिंग रेंज से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

साथ ही विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh