Follow

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये का अंशदान किया

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के महा-प्रबन्धक एवं अंचल प्रमुख चंडीगढ़ अंचल, सभयेक सिंह ने बैंक की ओर से आपदा राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के नेक कार्य औरों को भी परोपकारी कार्यों की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उप-महाप्रबन्धक बाल किशन, सहायक महा-प्रबन्धक राजेश कुमार गावा और बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh