Follow

हरियाणा प्रभारी संजय दत्त व अध्यक्ष राव नरेंद्र ने “छात्रों की गूंज” अभियान की समीक्षा की

न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, चंडीगढ़ में पार्टी कनेक्ट सेंटर में संबंधित टीम के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान तथा प्रदेश में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई ।
इस अवसर पर संजय दत्त एवं राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित पार्टी कनेक्ट सेंटर की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने कनेक्ट सेंटर को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला स्तरीय संवाद बैठकों के दूसरे चरण पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि 30 जुलाई से 3 अगस्त तक प्रदेश के पांच जिलों का दौरा किया जाएगा।
इस आगामी दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद स्थापित कर संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी चुनौतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही “छात्रों की गूंज” अभियान को प्रदेश से बूथ स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान में और अधिक तेजी लाने की भी रणनीति तैयार की जाएगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh