न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोगों से मिलने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं हैं।
ऐसे में अगर कोई उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पहुंच जाए तो चाहे आधी रात ही क्यों न हो जाए, सीएम सैनी जनता की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान का रास्ता सुझा देते हैं।
वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर पर आए हुए लोगों की समस्याएं सुनते रहे और मौके पर मौजूद अपने ओएसडी और पीए को जन समस्याओं का पुलिंदा थमाते रहे।
खुद मुख्यमंत्री से मिलकर दूर दराज से आए लोग अपनी समस्याओं का मानसिक बोझ उतारकर बाहर आते नजर आए।
बता दें कि शुक्रवार से हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल प्रोफेसर आशिम कुमार घोष के अभिभाषण से होना है।
ऐसे में आज वीरवार को तमाम मीटिंग्स के बावजूद मुख्यमंत्री सैनी लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें और समस्याएं काफी देर तक सुनते दिखे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।



