Follow

'विलेज डिफेंस कमेटियों' के शपथ ग्रहण समारोह पर विरोधियों की बौखलाहट उनकी नशा-समर्थक मानसिकता का सबूत : बलतेज पन्नू

Listen to this article

 

सरकारी गाड़ियों में 'चिट्ठा' ढोने वाले फिजूलखर्ची का उपदेश न दें, जनता को सब याद है : बलतेज पन्नू

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 17 फरवरी : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मोगा के किल्ली चाहलां में आयोजित विलेज डिफेंस कमेटियों के शपथ ग्रहण समारोह पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा पलटवार किया है। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों से विरोधियों को इतनी तकलीफ हो रही है कि उन्होंने बेवजह का शोर मचाना शुरू कर दिया है।

पन्नू ने कहा कि जो विपक्षी दल आज सरकारी पैसे के खर्च होने का रोना रो रहे हैं, शायद वे अपना शर्मनाक इतिहास भूल गए हैं। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि आज सरकार के पैसे की बात करने वाले बताएं कि जब आपकी सरकारें थीं, तब क्या सरकारी गाड़ियों में 'चिट्ठा' सप्लाई नहीं होता था? जनता भूली नहीं है कि कैसे सत्ता के संरक्षण में नशे का कारोबार फला-फूला था। उन्होंने कहा कि आप सरकार जनता का पैसा नशा खत्म करने और पंजाब के भविष्य को बचाने के लिए खर्च कर रही है, न कि तस्करों को संरक्षण देने के लिए।

विरोधियों की हताशा पर तंज कसते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि मोगा के कार्यक्रम में तो अभी केवल विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्य ही आए थे, जिनमें हर गांव से कुछ है जागरूक नागरिकों ने शपथ ली है। जब 'युद्ध नाशयां विरुद्ध 2' के तहत इनके साथ पूरे गांव एकजुट होकर नशे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तब इन विरोधियों का क्या हाल होगा। 

पन्नू ने कहा कि 'युद्ध नाशयां विरुद्ध' अभियान का दूसरा चरण निश्चित रूप से कामयाब होगा क्योंकि आज हर पंजाबी नशा मुक्त पंजाब चाहता है, लेकिन अगर कोई नहीं चाहता तो वो सिर्फ विपक्षी दल हैं, क्योंकि नशे का खात्मा होते ही इनकी राजनीति की दुकान बंद हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मान सरकार पंजाब के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शेगी।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh