Follow

एफडीए और एसडीसी के निर्देश पर एचएसएनसीबी ने पुलिस संग मारा छापा, फर्म सील

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ :  हरियाणा एफडीए आयुक्त मनोज कुमार और एसडीसी हरियाणा ललित गोयल के निर्देशानुसार एचएसएनसीबी और पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी हिसार जिले में की गई। यह छापेमारी हिसार के एसपी से प्राप्त गुप्त सूचना / इनपुट के आधार पर की गई। इस टीम में हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों के 3 डीसीओ शामिल थे, जिनका पर्यवेक्षण एसडीसीओ, सिरसा जोन, सिरसा कर रहा था।

 

टीम ने 7 मेडिकल स्टोरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान, मेसर्स महा लक्ष्मी मेडिकल एजेंसी, मंडी आदमपुर, जिला हिसार में टैपेंटाडोल और प्रेगाबालिन युक्त मादक पदार्थ बरामद किए गए। डीसीओ, सिरसा-II ने मौके पर ही फर्म को सील कर दिया। कुछ उल्लंघन जैसे अपूर्ण अभिलेख/आरपी की अनुपस्थिति आदि भी पाए गए, जिनके लिए संबंधित औषधि नियंत्रण अधिकारियों से निरीक्षण रिपोर्ट/अवलोकन प्राप्त होने के बाद हिसार जोन, हिसार स्थित लाइसेंसिंग प्राधिकरण द्वारा औषधि अधिनियम एवं नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Advertisement

स्थानीय प्रशासन से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर भविष्य में भी छापेमारी जारी रखी जाएगी।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh