Follow

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुए भोज में राहुल-प्रियंका समेत जुटीं विपक्षी दलों की कई राजनीतिक हस्तियां

Listen to this article

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर आयोजित भोज में दिग्गज हस्तियों के अलावा प्रेस व मीडिया से जुड़े तमाम चेहरे हुए शामिल 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी समेत विभिन्न दलों के 80 से अधिक सांसद, सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री मौजूद रहे

न्यूज़म ब्यूरो 

Advertisement

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को अपने दिल्ली स्थित निवास 15, तालकटोरा रोड पर भोज का आयोजन किया। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी समेत विभिन्न दलों के करीब 85 से अधिक सांसद, हरियाणा के लगभग सभी कांग्रेसी विधायक व पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राजनीतिक जगत की अन्य दिग्गज हस्तियों के अलावा प्रेस व मीडिया से जुड़े तमाम चेहरे मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के साथ खाने पीने के सभी स्टॉल्स पर जा जाकर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद व आनंद लिया।

दोनों नेताओं ने लगभग एक घंटे तक पूर्व सीएम हुड्डा के परिवार में शामिल उनकी धर्मपत्नी आशा हुड्डा, पुत्र एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व उनकी धर्मपत्नी श्वेता मिर्धा हुड्डा सहित अन्य सदस्यों के साथ समय भी बिताया।

इस भोज की खास बात ये रही कि दलगत राजनीति से हटकर तमाम दलों के प्रमुख नेताओं ने हरियाणवी शैली के शुद्ध देशी खान पान का लुत्फ उठाया।

एक तरफ संसद में राजनीतिक गहमागहमी थी, तो दूसरी तरफ संसद से कुछ ही कदमों की दूरी पर राजनीति व मीडिया से जुड़े नामचीन लोग लजीज व्यंजन का स्वाद ले रहे थे, जिसकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा रही।

Special Offer
ADVERTISEMENT

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने गर्मजोशी के साथ मेहमानों का स्वागत किया। दोपहर के इस भोजन के साथ-साथ लोग सम-सामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा भी करते दिखाई दिए।

भोज के बहाने से कई पुराने साथियों की आपस में मुलाकात भी हुई और विचार-विमर्श भी हुआ। ज्ञात हो कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हर वर्ष लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दिल्ली में अपने आवास पर भोज का आयोजन करते रहे हैं। 

हुड्डा आवास पर दोपहर लंच में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा सांसद जया बच्चन, सचिन पायलट, मिलिंद देवड़ा, बी के हरिप्रसाद, सौगता रॉय, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी शामिल हुए।

वहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, संदीप दीक्षित, दिग्विजय सिंह, मनोज कुमार झा, प्रफुल्ल पटेल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, जनार्धन द्विवेदी, हरेंद्र मलिक, किशोरी लाल शर्मा, मोहम्मद जावेद, जोथीमणि सेन्निमलाई, टी सुमति, जीतू पटवारी, हरीश चौधरी भी नजर आए।

इसी कड़ी में एस वेंकटेश, अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रमोद तिवारी, उम्मेदाराम बेनीवाल, हरीश मीणा, नासिर हुसैन, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्डा, तृणमूल कांग्रेस नेत्री महुआ मोइत्रा, गुरदीप सप्पल, अक्षय यादव, नीरज दांगी, मनोज कुमार सासाराम, संजना जाटव, उज्ज्वल रमन सिंह, धर्मेंद्र यादव, इमरान प्रतापगढ़ी, रंजीता रंजन भी पहुंची।

इनके अलावा पप्पू चौधरी, शशिकान्त सेंथिल, पवन खेड़ा, अश्वनी कुमार, शिवसेना उद्धव ठाकरे की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, सुप्रिया श्रीनेत सहित हरियाणा कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष के साथ-साथ सैंकड़ों विशिष्ट व्यक्ति मौजूद रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh