केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अकाली दल की लीडरशीप को निशाना बनाने के लिए पुलिस का दुरूपयोग न करे अन्यथा पूरी पार्टी सड़कों पर उतर आएगी
दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार उनके एकाउंटेंटों के परिसरों पर छापा मारकर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की हरसंभव कोशिश कर रही
सुखबीर एस बादल और SAD की DGP गौरव यादव के ऑफिस में गिरफ्तारी देने की पेशकश की
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़ / 5 फरवरी : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज पुलिस मुख्यालय में डीजीपी गौरव यादव के कार्यालय में गिरफ्तारी देने की पेशकश की, लेकिन इस बात पर जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आदेश पर राज्य पुलिस द्वारा उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और उनसे जुड़े कर्मचारियों को अन्यायपूर्ण तरीके से परेशान नही किया जाना चाहिए।

डीजीपी के साथ पार्टी की पूरी कोर कमेटी की मीटिंग के बाद पत्रकारों को संबोधित किया, जिसके दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय का घेराव भी किया। अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ आप सरकार मुझे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूपों से जुड़े मामले में फंसाना चाहती है। स्वरूपों से संबंाित मामले की जांच करने के बजाय, सरकार की चुनी गई एसआईटी मेरे चार्टर्ड अकाउंटेंट के व्यावसायिक परिसरों पर छापे मार रही है, जिसमें मेरे आयकर दाखिल करने वाले अश्वनी एंड एसोसिएटस के कार्यालय के साथ साथ बठिंडा में मेरे पूर्व एकाउंटेंट भी शामिल हैं।’’
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ मेरी सभी बैलेंस शीटों पर गैरकानूनी रूप से जब्त की जा रही हैं, और मेरे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर मुझे झूठे मामले में फंसाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इन कार्रवाईयों का 328 स्वरूप मामले की जांच यां शिरोमणी कमेटी से कोई लेना-देना नही है।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने दावा किया कि उनके सभी व्यावसायिक मामले सार्वजनिक क्षेत्र में हैं, और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सुख विलास रिसाॅर्ट को गिराने और उनकी बस कंपनी को पंजाब में चलने से रोकने के दावों के बावजूद कुछ भी नही कर सकते, क्योंकि सब कुछ कानूनी है।

सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल इस गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नही करेगा। उन्होने कहा,‘‘ कोर कमेटी ने पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया और फैसला किया कि अगर सरकार इसी तरह अकाली दल की लीडरशीप को परेशान करती रही तो हम सड़कों पर उतरेंगें। मैं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को वह पंजाब पुलिस का दुरूपयोग न करने की चेतावनी देता हूं ।’’
सरदार बादल ने यह भी दावा किया कि आप सरकार अकाली दल की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने के लिए बैचेन है और इसीलिए उन्हानेे वरिष्ठ नेता स. बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ झूठा मामला भी दर्ज किया ताकि उन्हें जनता की आवाज उठाने से रोका जा सके। उन्होने कहा,‘‘ मालवा हलके में अकाली दल को मिली जबरदस्त समर्थन के बाद जिसे आप समिति और जिला परिषद चुनावों को अपना गढ़ मानती है, इसीलिए सरकार ने मुझे निशाना बनाने का फैसला किया है। यही कारण है एसआईटी आप की निजी आर्मी की तरह काम कर रही है और यह केवल अकाली दल के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के लिए गठित की गई हैं।’’
सरदार बादल ने कहा कि सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर लें अकाली दल आप सरकार के इन हथकंडों से डरने वाली नही हैं, और वह लोगों के बीच जाकर सरकार का पर्दाफाश करेगी।

अकाली दल अध्यक्ष के साथ डीजीपी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं में पूर्व मंत्री बलविंदर सिंह भूंदड़, बिक्रम सिंह मजीठिया, जनमेजा सिंह सेखों, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, सिकंदर सिंह मलूका, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया, सुच्चा सिंह लंगाह, शरणजीत सिंह ढ़िल्लों, बलदेव सिंह मान, डीएसजीएमसी के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह सरना, मंजीत सिंह जीके, एनके शर्मा (पूर्व विधायक), मंतर सिंह बराड़, गुरबचन सिंह बब्बेहाली (पूर्व विधायक),जोगिंदर सिंह जिंदू (पूर्व विधायक), वरिंदर सिंह बाजवा (पूर्व सांसद),कोर कमेटी के अन्य सदस्य गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना, कमल चेतली, अर्शदीप सिंह कलेर, दरबारा सिंह गुरु, सुखदीप सिंह सूकर, गुरचरण सिंह ग्रेवाल (एसजीपीसी मैंबर),सरबजीत सिंह झिंझर (यूथ अकाली दल अध्यक्ष), रणबीर सिंह (एसओआई प्रधान) मौजूद थे।

डीजीपी कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ नेता :
शिअद अध्यक्ष:
एस सुखबीर सिंह बादल
पूर्व मंत्री:
बलविंदर सिंह भुंडर
बिक्रम सिंह मजीठिया
जनमेजा सिंह सेखों
डॉ दलजीत सिंह चीमा
सिकंदर सिंह मलूका
महेशिंदर सिंह ग्रेवाल
हीरा सिंह गाबरिया
सुच्चा सिंह लंगाह
शरणजीत सिंह ढिल्लों
बलदेव सिंह मान
पूर्व डीएसजीएमसी अध्यक्ष:
परमजीत सिंह सरना
मंजीत सिंह जी.के
एनके शर्मा (पूर्व विधायक)
मनतार सिंह बराड़ (पूर्व विधायक)
गुरबचन सिंह बब्बेहाली (पूर्व विधायक)
जोगिंदर सिंह जिंदू (पूर्व विधायक)
रणजीत सिंह ढिल्लों (पूर्व विधायक)
हरप्रीत सिंह कोटभाई (पूर्व विधायक)
एस आर कलेर (पूर्व विधायक)
बलदेव सिंह खेहरा (पूर्व विधायक)
वरिंदर सिंह बाजवा (पूर्व सांसद)
कोर कमेटी के अन्य सदस्य:
गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना
कमल चैतली
अर्शदीप सिंह कलेर
दरबारा सिंह गुरु
सुखदीप सिंह सुकार
गुरचरण सिंह ग्रेवाल (एसजीपीसी सदस्य)
सरबजीत सिंह झिंजर (YAD अध्यक्ष)
रणबीर सिंह (SOI अध्यक्ष)