Follow

बजट@2026 विकसित भारत की मज़बूत आधारशिला : अजय मित्तल

न्यूजम ब्यूरो 

पंचकूला, 1 फरवरी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पंचकमल के अटल सभागार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर महापौर कुलभूषण गोयल सहित प्रदेश एवं जिला संगठन के तमाम पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ताओ ने केंद्रीय बजट 2026 का सजीव प्रसारण सुना। बजट की तारीफ़ करते हुए पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा की 2026-27 का आम बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मज़बूत आधारशिला का काम करेगा।

अजय मित्तल ने कहा, बजट में किये गए प्रावधानों से देश की आतंरिक समृद्धि तो बढ़ेगी ही साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की साख मज़बूत होगी और भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, ज्ञान, विज्ञानं, अनुसन्धान, महिला, युवा, किसान, रेल और सड़क यातायात, व्यापार, राष्ट्रीय सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य सभी क्षेत्रो में संतुलन बनाये रखते हुए देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत ही सुन्दर बजट प्रस्तुत किया है।

Advertisement

अजय मित्तल ने कहा की इस आम बजट से हरियाणा में पर्यटन, आईटी, भूमि सुधार, खेल, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य क्षेत्रों बेहतरीन प्रगति होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार प्रवीण अत्रे, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग एवं संजय आहूजा, जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला मीडिया प्रमुख के. चन्दन, कार्यक्रम के जिला संयोजक सीए पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स सहित तमाम नेता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Tap to Refresh