Follow

मोदी किसानों को खाद सब्सिडी देने वाले पहले प्रधानमंत्री नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

खाद सब्सिडी पर अपनी ही वाहवाही करने वाले जाखड़ पर वड़िंग का तंज

तेल की बढ़ती कीमतों के कारण खेती की लागत में बढ़ोतरी का किया जिक्र

मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने किसानों को खादों के इस्तेमाल से परहेज करने के लिए कहा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 19 मई। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खाद सब्सिडी के लिए “धन्यवाद” कहने पर तंज कसते हुए, कहा कि जैसे उन्होंने कोई क्रांतिकारी काम किया हो या यह पहली बार हुआ हो।

वड़िंग ने कहा कि खाद सब्सिडी कई वर्षों से हर सरकार की नीति रही है और प्रधानमंत्री मोदी इसे देने वाले पहले नेता नहीं हैं, जैसा कि जाखड़ लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं।

Advertisement

उन्होंने भाजपा नेता को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने किसानों को खादों के इस्तेमाल को कम करने या उससे परहेज करने की भी सलाह दी थी। उन्होंने सवाल किया कि जब एक तरफ आप खादों पर सब्सिडी देने का दावा करते हैं और दूसरी तरफ किसानों को इनके इस्तेमाल से बचने के लिए कहते हैं, तो इसका क्या मतलब बनता है?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की अन्य कृषि लागतें, जैसे डीजल, मजदूरी और बढ़ती महंगाई के मुकाबले कोई भी सब्सिडी पर्याप्त नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें उस कथित सब्सिडी के लाभ को खत्म कर देती हैं, जिसे सरकार को हर हाल में किसानों को देना ही पड़ता है। इसके अलावा, सरकार किसानों पर कोई विशेष एहसान नहीं कर रही, क्योंकि किसान ही पूरे देश का पेट भरते हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh