Follow

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़

गर्मी को देखते हुए गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश के समुचित देखभाल के निर्देश दिए

न्यूज़म ब्यूरो

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह जनता दर्शन के माध्यम से जनसेवा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा में भी रमे रहे। उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया। गर्मी को देखते हुए गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश के समुचित देखभाल के निर्देश दिए।

गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर रविवार प्रातः काल सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे और वहां गोवंश को गुड़ खिलाकर गोसेवा की।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh