Follow

चंडीगढ़ में 20वीं एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का हुआ शुभारंभ : खेल सचिव प्रेरणा पुरी

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ : खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आज 20 जनवरी 2026 को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-42, चंडीगढ़ में 20वीं एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (अंडर-17 बालक वर्ग) के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि खेल सचिव चंडीगढ़ प्रशासन प्रेरणा पुरी के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में के. पी. सिंह (अध्यक्ष, चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन), डॉ. महेन्द्र सिंह (संयुक्त निदेशक खेल, चंडीगढ़ प्रशासन), कुलदीप सिंह (एसी–एफ एंड ए) तथा डॉ. भगवान्त सिंह (आईवाईए) उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़ पुलिस बैंड की धुनों पर सभी 18 भाग लेने वाली टीमों द्वारा भव्य मार्च-पास्ट रहा। इसके उपरांत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं खेल-सौहार्द बनाए रखने की शपथ ली।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल सचिव चंडीगढ़ प्रशासन प्रेरणा द्वारा 20वें एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की स्मारिका (Souvenir) का विमोचन किया गया तथा टूर्नामेंट को औपचारिक रूप से उद्घाटित घोषित किया गया। इसके पश्चात उद्घाटन मैच की दोनों टीमों का गणमान्य अतिथियों से परिचय कराया गया। 

 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (अलवर, राजस्थान) एवं आरबीडीएसए (मेघालय) के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि द्वारा किक-ऑफ कर मैच का शुभारंभ किया गया। साथ ही तिरंगे गुब्बारे छोड़कर टूर्नामेंट के औपचारिक आरंभ की घोषणा की गई।

 

…परिणाम (20 जनवरी 2026)

मैच – 1
राजस्थान यूनाइटेड एफसी (अलवर, राजस्थान) बनाम आरबीडीएसए (मेघालय)
परिणाम: राजस्थान यूनाइटेड एफसी 0 – 2 आरबीडीएसए

गोल स्कोरर (आरबीडीएसए):
* पिनशंगैन खापेव — 11वां मिनट
* रिचमोन लापांग — 90+2 मिनट

चेतावनी (राजस्थान यूनाइटेड एफसी):
* मयंक शुक्ला
* एबी गुरंग

 

मैच – 2
मिनर्वा फुटबॉल अकादमी बनाम पंजाब स्पोर्टिंग अकादमी (अमृतसर)
परिणाम: मिनर्वा फुटबॉल अकादमी 1 – 0 पंजाब स्पोर्टिंग अकादमी

गोल स्कोरर:
* टोनी ह्वड्रोम (मिनर्वा एफए) — 37वां मिनट

चेतावनी (पंजाब स्पोर्टिंग अकादमी):
* मनिंदर पाल
* अर्श

 

मैच – 3
आंबेडकर फुटबॉल अकादमी (नदिया, पश्चिम बंगाल) बनाम बाबा फतेह सिंह फुटबॉल अकादमी (फतेहगढ़ साहिब)
परिणाम: आंबेडकर फुटबॉल अकादमी 0 – 2 बाबा फतेह सिंह फुटबॉल अकादमी

गोल स्कोरर (बाबा फतेह सिंह एफए):
* गगनजोत — 8वां मिनट
* युवराज सिंह — 69वां मिनट

चेतावनी (आंबेडकर फुटबॉल अकादमी):
* परवीन पवार
* सौरवर्द्य सरकार
* अरित्र मुखर्जी

 

खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन सभी प्रतिभागी टीमों को सफल, अनुशासित एवं अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंट हेतु शुभकामनाएं देता है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh