Follow

झोपड़ी में जिंदा जली 73 वर्षीय जाशो देवी

न्यूज़म ब्यूरो 

 

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हडवरिया में रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव की आग से झोपड़ी में भीषण आग लग गई, जिसमें 73 वर्षीय जाशो देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं उनके पति जगन राम किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दंपती रोज की तरह अपनी झोपड़ी में अलाव जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान जाशो देवी ने आग तेज करने के लिए अलाव में पुआल डाला, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जाशो देवी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

Advertisement

 

झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर दौड़े और जलस्रोतों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक जाशो देवी की मौत हो चुकी थी। उनका शरीर पूरी तरह जल गया था और केवल हड्डियां ही शेष बची थीं।

 

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण और ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए। मृत महिला पूर्व प्रमुख वंशीधर की चाची बताई जा रही हैं। कोन थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि इस सर्दी के मौसम में अलाव से जलकर मौत की यह तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh