Follow

अंतिम व्यक्ति तक रोजगार पहुँचेगा, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प : ओमप्रकाश धनखड़

Listen to this article

वीबी जी राम जी ग्रामीण भारत के समग्र उत्थान का सशक्त रोडमैप : राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़
आत्मनिर्भर गांव ही सशक्त भारत की नींव, कार्यकर्ता बनें सरकार और समाज का प्रभावी सेतु : धनखड़

न्यूज़म ब्यूरो

रोहतक,18 जनवरी। भाजपा जिला रोहतक इकाई द्वारा “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” एवं वीबी जी राम जी विषय पर एक जिला स्तरीय सम्मेलन एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव चौ. ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। धनखड़ ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल नीतियों और घोषणाओं से नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भरता के अवसर सुनिश्चित करने से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान और युवा हैं। ग्रामीण भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है।
धनखड़ ने वीबी जी राम जी (Viksit Bharat – Garib, Gram, Rozgar, Aajeevika Mission) की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास का दूरदर्शी रोडमैप है। इसके माध्यम से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहन, कौशल विकास व व्यावसायिक प्रशिक्षण, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा आत्मनिर्भर गांव–सशक्त भारत की परिकल्पना को धरातल पर उतारना लक्ष्य है।

Advertisement

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की शक्ति और अनुशासन के साथ सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनें। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं, और उनकी सक्रियता से ही योजनाएं फाइलों से निकलकर जमीन पर दिखाई देती हैं। उन्होंने कहा कि सजग, संवेदनशील और समर्पित कार्यकर्ता ही ग्रामीण भारत में वास्तविक परिवर्तन के वाहक बन सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर सिंह ढाका ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि भाजपा संगठन विकसित भारत के संकल्प को लेकर पूरी निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। संगठन और सरकार के बीच मजबूत समन्वय से ही जनकल्याणकारी योजनाएं सफल होती हैं। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री अभिनंदन भारद्वाज ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश सचिव रेनू डावला, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला प्रभारी सतेंद्र परमार, जिला संयोजक कर्नल राजेंद्र सिंह सुहाग, सह संयोजक रमेश बोहर एवं सतीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पंकज भारद्वाज, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, राजेश भालौट, रमेश अत्रि, नरेंद्र खट्टर, हरिओम मित्तल भाली, जिला सचिव रेखा रोहिल्ला, राजेश प्रधान, मंडल अध्यक्ष अमित चौहान, मनोज पहलवान सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि विकसित भारत के लक्ष्य को केंद्र में रखकर संगठन और सरकार के कार्यक्रमों को आपसी समन्वय, अनुशासन और निरंतर सक्रियता के साथ प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा, ताकि ग्रामीण भारत आत्मनिर्भर बने और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सके।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh