Follow

कांग्रेस की यह पहल निश्चित रूप से राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएगी : राव नरेंद्र सिंह

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़/ पंचकूला : हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के विभिन्न जिलों में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। यह निर्णय पार्टी के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिया गया है।

कुरुक्षेत्र में चल रहे संगठन सृजन अभियान  के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस हाईकमान के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप पहले जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां पूरी की जा चुकी हैं। कुरुक्षेत्र में 13 जनवरी से 22 जनवरी तक के लिए  हरियाणा एवं उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों एवं पदाधिकारीयों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ताकि संगठन का कार्य प्रभावी तरीके से चलाया जा सके। जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि  राज्य के कुल 23 जिलों में से 20 जिलों में जिला कार्यकारिणी के विस्तार हेतु नई नियुक्तियां कर दी गई हैं। शेष तीन जिलों की नियुक्तियां भी अत्यंत शीघ्र पूरी कर उनकी घोषणा कर दी जाएगी।
राव नरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत पूरे जोश और समर्पण के साथ संगठन विस्तार का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त करना, संविधान की रक्षा करना और उसे मजबूती से लागू करने की लड़ाई को प्रभावी ढंग से लड़ना है। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश की उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम ऐसी ताकतों से देश को बचाना चाहते हैं जो विघटनकारी और सांप्रदायिक भावनाओं को बढ़ावा देती हैं। इस संगठनात्मक मजबूती से हम अपनी मुहिम को और अधिक प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ा सकेंगे, ताकि जनता के बीच पार्टी की विचारधारा और नीतियां गहराई से पहुंच सकें।” यह कदम संगठन सृजन अभियान का हिस्सा है, जो पार्टी को जमीनी स्तर पर पुनर्जीवित करने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया है। हरियाणा कांग्रेस अब मजबूत संगठन के साथ आगामी चुनौतियों और स्थानीय चुनावों (जैसे नगर निगम चुनाव) के लिए पूरी तरह तैयार दिख रही है। यह प्रयास न केवल पार्टी को एकजुट करेगा, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में भी निर्णायक भूमिका निभाएगा। कांग्रेस की यह पहल निश्चित रूप से राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
 
 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh