Follow

केजरीवाल का दिल कहता है पंजाब का चुनाव होगा मोदी जी का आखिरी चुनाव !

पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसीभगवंत मान सरकार से जनता बेहद खुदफिर से सरकार बनाने को बेताब : केजरीवाल 

पंजाब में बेहतरीन सड़केंमुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंस और महिलाओं को हजार रुपएपंजाब में पहली बार इतना काम हुआ : केजरीवाल 

पहले भी अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पंजाब में रोका गया थाअब भी भाजपा का विजय रथ पंजाब के लोग रोकेंगे : केजरीवाल

पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा ने चोरी की हैपंजाब के लोग इसका बदला अगले साल होने वाले चुनाव में लेंगे : केजरीवाल 

भाजपा पंजाबियों से नफरत करती हैइसलिए मोदी सरकार ने पंजाब के हक का आरडीएफ का पैसा भी नहीं दिया : केजरीवाल

Advertisement

अगर ये पंजाब में आ गए तोपंजाब का पानीचंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी हरियाणा को दे देंगे तथा तीन कृषि कानून भी लागू कर देंगे : केजरीवाल

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली, 5 मई 2026 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ दिल्ली आए पार्टी के विधायकों के साथ कपूरथला हाउस में संवाद किया। उन्होंने कहा कि चार साल बाद भी पंजाब में प्रो-इंकम्बेंसी है। भगवंत मान सरकार के कामों से लोग बेहद खुश हैं और फिर सरकार बनाने के लिए बेताब हैं। पंजाब में मुफ्त बिजली, 10 लाख का इंश्योरेंसशानदार सड़केंपिंडों में 3100 खेल के मैदानखेतों तक नहरी पानी पहुंच रहा। पंजाब में पहली बार इतने काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा पंजाब में रोका गया था और अब भी भाजपा का विजय रथ पंजाब के लोग रोकेंगे। पंजाब के छह राज्यसभा सांसद भाजपा ने चोरी की है। पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी भी मोदी जी की आंधी चल रही है। ये लोग असमपश्चिम बंगालबिहारमहाराष्ट्रदिल्ली जीत गए। हर तरफ जीतते जा रहे हैंअगले साल 2027 फरवरी में पंजाब के चुनाव होंगे। पंजाब में न सिर्फ मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रूकेगाबल्कि पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी और पंजाबी ही मोदी सरकार का अंत करेंगे। पंजाब का चुनाव मोदी जी का आखिरी चुनाव होगा, यह मेरा दिल कहता है। ये सब कैसे होगामुझे नहीं पता है। आम आदमी पार्टी पंजाब तो जीतेगी। लेकिन इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी। घर-घर जाकर पंजाब के लोगों को बताना होगा कि भाजपा पंजाब और पंजाबियों से नफरत करती है। केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब के लिए एक भी काम नहीं किया है।

राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप कर कपूरथला हाउस पहुंचे पंजाब के ‘‘आप’’ विधायकों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार बने 4 साल हो गए हैं। अब विधानसभा चुनाव के महज 10 महीने बचे हैं। चुनाव के आखिरी साल में ऐसा बहुत कम सरकारें होती हैं कि उस राज्य के लोग अपनी सरकार की तारीफें कर रहे हों। कहा जाता है कि चार साल बाद एंटी इंकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) बहुत हो जाती है। लेकिन 4 साल बाद आज पंजाब के हर पिंड व मोहल्ले में एंटी इंकम्बेंसी नहीं हैबल्कि प्रो-इंकम्बेंसी है कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। पंजाब के लोग दिल से पंजाब सरकार की तारीफ कर रहे हैं। पंजाब में 44 हजार किलोमीटर शानदार सड़कें बन रही हैं। अब तक 9 हजार किमी सड़कें बन चुकी हैं और अगले एक-दो महीने में सारी सड़कें बन जाएंगी। इतनी शानदार सड़कें आजतक पंजाब में कभी नहीं बनीं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के शहरों में गली-गली के अंदर सड़कें व गलियां बन रही हैं। सोमवार को सीएम भगवंत मान ने पिंडों में शानदार 250 खेल के मैदान का उद्घाटन किया है। पंजाब ने देश के सबसे अच्छे खिलाड़ी पैदा किए। अच्छे खिलाड़ी तब निकलेजब सरकारें उनकी कोई मदद नहीं करती थीं। हम मान सरकार हर पिंडों में शानदार खेल के मैदान बना रही है। पंजाब के 3100 गांवों में शानदार खेल के मैदान बनाए जाएंगे। इसके अलावा, 6 हजार गांवों के अंदर समान्य खेल के मैदान बनेंगे। इस तरह पंजाब के हर गांव के अंदर बच्चों को खेल का मैदान मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी गंदे तालाबों की सफाई करा दी गई है। हर खेत के अंदर सिंचाई का पानी भेजा जा रहा है। किसानों को खेती की जरूरत के लिए दिन में बिजली मिलने लगी है। पिछली सरकारों में रात के 3 बजे बिजली आती थी और किसान को रात में जागने के लिए मजबूर होना पड़ता था। बिजली मुफ्त हो गई, 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस हो गयाजल्द ही महिलाओं को हजार रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। इतने सारे काम अब तक पंजाब में किसी भी सरकार ने नहीं किया। पिछले सरकार हमेशा कहती थी कि खजाना खाली हैलेकिन हमने कभी नहीं कहा कि खजाना खाली हैक्योंकि हमारी ईमानदार सरकार है। हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पूरे देश में बहुत बड़ा संकट छाया हुआ है। भाजपा ने जनतंत्र को हाइजैक कर लिया हैजनतंत्र की हत्या कर दी है। पूरे देश में कोई भी पार्टी जीत कर आ जाएइन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसके बाद ये ईडी-सीबीआई और पैसे से उस पार्टी के विधायक तोड़ लेते हैंपार्टियां तोड़ लेते हैंजेल भेज देते हैं और सरकारें गिरा देते हैं। जीतने के लिए ये लोग वोट काट देते हैंअपना वोट जोड़वा देते हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल चुनाव का आया परिणाम कोई चुनाव नहीं था। पिछले 3-4 महीने से हम देख रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के अंदर तांडव चल रहा है। इसी तरह इन्होंने बिहारमहाराष्ट्र में किया। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब मैं जेल गयाउससे पहले नई दिल्ली विधानसभा में 1 लाख 48 हजार वोट थे। जब मैं लौट कर आया तो 1 लाख 6 हजार वोट बचे थे। इन्होंने करीब 6 महीने के अंदर 42 हजार वोट कटवा दिया। पिछली बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से मैं 30 हजार वोट से जीता था। इन्होंने 42 हजार वोट कटवा दिए और इस बार मैं 3 हजार वोट से हार गया। विपक्ष कैसे जीत सकता हैजब उसके सारे वोट कटवा देंगे। आज पूरे देश के अंदर यही तांडव चल रहा है। आज देश के जनतंत्र के उपर संकट है। हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान करके हमें आजादी दिलाई थीआज उस आजादी पर सकंट खड़ा हो गया है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मई 2014 में देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी। उस दौरान ‘मोदी जी की आंधी’ चल रही रही थी। उसके बाद हरियाणामहाराष्ट्रझारखंड समेत जहां भी चुनाव हुए ये लोग जीतते चले गए। फिर फरवरी 2015 में दिल्ली का चुनाव हुआ और 70 में से सिर्फ 3 सीट भाजपा की आई। उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा बने तो उन्होंने अपना अश्वमेघ का घोड़ा छोड़ा कि यह घोड़ा जहां जाएगावो भगवान राम की जमीन हो जाएगी। भगवान श्रीराम के दोनों बच्चों लव-कुश के मंदिर अमृतसर में है। जब वहां भगवान श्रीराम का घोड़ा पहुंचातो दोनों बच्चों ने घोड़े को रोक लिया। तब से कहा जाता है कि अश्वमेघ का घोड़ा रोकने वाले लव-कुश थे। इसी तरहआम आदमी पार्टी और दिल्लीवालों ने 2015 में मोदी जी का अश्वमेघ घोड़ा रोका था। वरना मोदी जी का घोड़ा चलता जा रहा था। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र में इनकी सरकार है। आरडीएफ में पंजाब सरकार को डबल पैसा दे देतेलेकिन ये लोग पंजाबियों का हक भी छिन रहे हैं। ये कह रहे हैं कि पंजाब में सरकार बनी तो पंजाब का सारा पानी हरियाणा को दे देंगे। भाखड़ा नहरचंडीगढ़पंजाब यूनिवर्सिटी भी हरियाणा को दे देंगे। सबसे बड़ी बातअगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो तीनों कृषि कानून पंजाब के अंदर लागू कर देंगे। अगर पंजाब में भाजपा की सरकार आ गई तो पूरे पंजाब को तहस नहर कर देंगे। पंजाब को रौंद डालेंगे। लेकिन इनकी इतनी भी औकात नहीं है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज तक भारत पर किसी ने भी आक्रमण कियावह पश्चिम से आया और पंजाब ने अपन खून बहाकर उनको रोकालेकिन इस बार देश के अंदर से एक दुश्मन पैदा हुआ हैइनको भी पंजाब के लोग अपने तनमनधन से रोकेंगे। हम सब को मिलकर इन्हें रोकना है और देश को अपना जनतंत्र वापस दिलाना है। बाबा साहब के संविधान को वापस लागू कराना है। यह हम सब लोगों की जिम्मेदारी है। यह पंजाब और पंजाबियों की जिम्मेदारी है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग जो हमें छोड़कर चले गएभाजपा ने इनकी चोरी की है। यह सीटें किसी के पिता जी की नहीं थी। यह छह सीट पंजाबियों की थी। पंजाब में भाजपा के विधायक हैं और राज्यसभा सदस्य हैंऐसा हो नही सकता। भाजपा ने पंजाब के लोगों की राज्यसभा की सीट पर डाला है। पंजाब के लोग इसका बदला अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में लेंगे। 

 

Advertisement
Tap to Refresh