Follow

पंचकुला के राजकीय महाविद्यालय बरवाला में ‘रन फॉर स्वदेशी’ एवं लोहड़ी उत्सव का किया गया आयोजन

न्यूज़म ब्यूरो

बरवाला / पंचकुला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला पंचकुला में आज स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने की।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र वर्मा, सह-संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, बरवाला (पंचकुला) रहे, जिनका प्राचार्य महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि सुरेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक प्रयोग करना देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में पहला और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तथा स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक ‘रन फॉर स्वदेशी’ दौड़ में भाग लिया और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

Special Offer
ADVERTISEMENT

 

कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय परिसर में लोहड़ी पर्व भी बड़े हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सामूहिक रूप से लोहड़ी मनाकर लोक संस्कृति, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने अपने संदेश में कहा कि “स्वदेशी केवल आर्थिक विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से जुड़ा हुआ विचार है। जब हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हैं, तो हम देश के श्रमिक, किसान और उद्यमी को सशक्त बनाते हैं।

 

वहीं लोहड़ी जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हैं। युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ स्वदेशी और सांस्कृतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए।”

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट के संयोजक नवीन मलिक, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रमुख प्रवीन चहल तथा शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. विजय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, स्वदेशी चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh