Follow

विशेष सत्र को लेकर विधानसभाध्यक्ष कल्याण ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 26 अप्रैल। हरियाणा विधानसभा के 27 अप्रैल को प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने रविवार को विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सत्र की सभी तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया और विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि विशेष सत्र की समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यवाही सुचारु एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने विशेष रूप से तकनीकी संसाधनों की सुचारु उपलब्धता, सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध, सदस्यों की सुविधाओं तथा मीडिया समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि विधान सभा का प्रत्येक सत्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, ऐसे में इसकी गरिमा और प्रभावशीलता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सजगता, समन्वय और उत्तरदायित्व के साथ करें।

Advertisement

इससे पूर्व शुक्रवार को विधान सभा अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक अजय सिंहल और एडीपीपी (सीआईडी) सौरभ सिंह के साथ बैठक कर विशेष सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की और पूर्व की तरह सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

 

Advertisement
Tap to Refresh