Follow

स्कूलों की वास्तविक स्थिति जानने को निदेशक वर्षा खांगवाल ने किया औचक निरीक्षण

निदेशक वर्षा खांगवाल ने देखी पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 में व्यवस्था 

विद्यार्थियों के समग्र विकास और गुणवत्ता शिक्षा पर दिया जोर

खांगवाल ने कक्षाओं में किया पठन पाठन का गहन अवलोकन, बुनयादी सुविधाओं का लिया जायजा

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 25 अप्रैल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक वर्षा खांगवाल ने सरकारी विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सामाजिक-भावनात्मक विकास, जीवन कौशल तथा अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देना था ।

राज्य परियोजना निदेशक वर्षा खांगवाल ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं का सूक्ष्म एवं विस्तृत अवलोकन कर पठन-पाठन प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से कक्षा स्तर व  सामान्य ज्ञान के अनुरूप प्रश्न पूछे, जिनका छात्राओं ने उत्साह, आत्मविश्वास और सटीकता के साथ उत्तर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण पर उन्होंने प्रसन्नता एवं संतोष व्यक्त किया।

वर्षा खांगवाल ने विद्यालय में लाइब्रेरी, स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता तथा शौचालयों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर सुधार एवं नवाचार को अपनाने पर बल दिया, ताकि विद्यालय उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर सके।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh