Listen to this article
चंडीगढ़, 08 जनवरी : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा गुरुओं पर की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं ने धर्म, मानवता और देश की रक्षा के लिए अपनी पीढ़ियों को कुर्बान कर दिया। गुरुओं के प्रति उनकी ऐसी सोच ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की शिक्षा से हमें प्रेरणा और आने वाली पीढ़ियों को ऊर्जा मिलती है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए श्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा की बजाय शराब के ठेके खोले। महिलाओं के लिए अलग से शराब के ठेके खोले। ऐसा पूरे देश में केवल दिल्ली में हुआ है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में नौकरियां तराजू में तोल कर दी जाती थी। आज प्रदेश में बिना पर्ची-बिना खर्ची मेरिट आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं और अब तक लगभग 2 लाख नौकरियां दी गई हैं।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनित गर्ग, मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित रहे।
What are your
Feelings