Follow

प्रदूषण को लेकर हम आज सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ियों का घुट जाएगा दम : अनिल विज

Listen to this article
पानीपत से श्रीनगर तक ब्रह्माकुमारीज़ के ‘इको केयर’ जागरूकता अभियान को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सराहा
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 23 अप्रैल। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “प्रदूषण को लेकर हम आज ही सचेत न हुए और इसके बारे में काम नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा क्योंकि उन्हें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन नहीं मिल पाएगी” ।
विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ के इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने का विशेष अभियान सराहनीय है। विज से आज अभियान के संयोजक ब्रह्माकुमारी भारतभूषण सहित अन्य सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदूषण को घटाने के लिए काफी प्रयास व काम करने की जरूरत है। लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ व पौधे लगाए जाने चाहिए ताकि उनसे ऑक्सीजन मिलती रहे और सरकारें भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कदम उठा रही है। प्रदूषण वाले चीजों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और तकनीक में भी सुधार आ रहा है। लोक हित के विषय पर अच्छा कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह अभियान पानीपत से श्रीनगर तक चलाया जा रहा है जोकि अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और देश में यात्रा निकाली जा रही है। एक यात्रा पानीपत से कश्मीर तक जा रही है। जैसा बताया गया यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों को विचारों से अवगत कराया जाएगा जोकि समय की आवश्यकता है।
गौरतलब है कि पानीपत से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज अम्बाला पहुंचा है और आगे यह कश्मीर तक जाएगा। संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर सेवा कर रहा है तथा जागृति पैदा कर रहा है। आज वह सभी मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लेने आए है और इस अभियान के लिए उन्होंने शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी राकेश मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh