Follow

विधानसभाध्यक्ष कल्याण ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 23 अप्रैल। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने 24 अप्रैल को मनाए जा रहे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था भारत के लोकतंत्र की मजबूत नींव है, जो ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी को सशक्त बनाती है। यह व्यवस्था न केवल लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाती है, बल्कि गांवों के समग्र विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की जो परिकल्पना की थी, पंचायती राज संस्थाएं उसी दिशा में एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से पंचायतों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता आई है, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत 2047’ को साकार करने के लिए में संसद एवं राज्य विधान मंडलों की तरह पंचायती राज व्यवस्था की भी विशेष भूमिका है।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh