Follow

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. घोष ने डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अर्पित की पुष्पांजलि

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 17 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज यहां लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने डॉ. राधाकृष्णन को एक प्रख्यात दार्शनिक, विशिष्ट शिक्षक तथा भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव को सुदृढ़ बनाने वाली प्रमुख व्यक्तित्व के रूप में याद किया। उन्होंने दर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके चिरस्थायी योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन पूरे देश में विद्यार्थियों और शिक्षकों की पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजय कुमार सिद्धाप्पा भाविकट्टी, राज्यपाल के ए डी सी धीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh