Follow

हरियाणा में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर : डॉ. अमित कुमार अग्रवाल

Listen to this article

फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये का

पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने प्रदेश भर में फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों के साथ की बैठक

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

चंडीगढ़, 21 अप्रैल। हरियाणा सरकार राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के माध्यम से पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों के सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

यह बात हरियाणा पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में फार्म टूरिज्म तथा होम स्टे संचालकों के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान कही। इस दौरान पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक ममता शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के विकास को लेकर व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं।

बैठक में फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों ने अलग अलग विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए इनका समाधान करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये है जो प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है। यदि हरियाणा सरकार फार्म टूरिज्म व होम स्टे व्यवसाय के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान करे तो हरियाणा इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रदर्शन कर सकता है।

संचालकों ने आवश्यक सुविधाओं व विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों के संबंध में आने वाली दिक्कतों की विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालक अपनी सभी समस्याएं अगले 5 दिन में लिखित में दें। इसके आधार पर प्रदेश में इन सेवाओं के लिए सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए फार्म टूरिज्म व होम स्टे पाॅलिसी तैयार करवाई जाएगी जिसे कैबिनेट से पास करवाया जाएगा। इसके बाद इन सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों की सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भी नोटिफाई करवाया जाएगा जिससे सभी संबंधित सेवाएं निर्धारित समय अवधि में उपलब्ध हो सकेंगी।

डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार एग्रो टूरिज्म व होम स्टे से संबंधित अन्य राज्यों द्वारा लागू की गई नीतियों का भी अध्ययन कर रही है ताकि हरियाणा की पाॅलिसी को अधिक अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हरियाणा में टूरिज्म व होस्पिटिलिटी को भी अन्य उद्योगों के समान बढ़ावा दिया जाएगा ताकि इसके माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार पैदा हो सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भी फार्म टूरिज्म व होम स्टे को ईज-आफ-डूईंग बिजनेस में शामिल किया गया है।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh