Listen to this article
अंबाला। विश्व हिन्दु तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विश्वविख्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने पूरे विश्व में सनातन को मजबूत किया। अनूप जलोटा को सनातन रत्न बताते हुए वीरेश शांडिल्य ने सम्मानित किया और अनूप जलोटा को भगवान हनुमान की प्रतिमा व भगवा दोशाला देकर सम्मानित किया।
यह सम्मान शांडिल्य ने यंगस्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य सुंदर कांड में एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतिश विज व चेयरमैन हरबंस सिंह सहित भारत सरकार में सोलिसिटर जरनल सतपाल जैन व पंजाब के एडीजीपी अजय पांडे व अभिनव गौतम व स्वाती गौतम, निदान गौतम सहित एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के पंजाब के प्रभारी नवरत्न गर्ग, हरियाणा के प्रधान बलवान सिंह ठाकुर, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र पाल केके भी मौजूद थे।
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यंगस्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने सनातन को मजबूत करने की पिछले 20 साल से मुहिम छेड़ी हुई है और इसके लिए यंगस्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष नीतिन विज व उनकेसैंकड़ों साथी बधाई के पात्र हैं। वीरेश शांडिल्य ने भजन गायक अनूप जलोटा को सम्मानित करने से पूर्व उन्हें सनातन धर्मको मजबूत करने का योद्धा बताया। शांडिल्य ने कहा कि यंगस्टर वेलफेयर एसोसिएशन जैसे न केवल सनातन को मजबूत कर रहे हैं बल्कि समाज में कुरीतियों को भी खत्म कर रहे हैं और कोरोना काल में यंगस्टर वेलफेयर एसोसिएशन की सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता।
What are your
Feelings