Follow

खेल और खिलाड़ी हरियाणा की पहचान, जगबीर मलिक ने अपने आप को साबित किया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Listen to this article

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने किया स्वागत

चंडीगढ़, 5 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि खेल और खिलाड़ी हरियाणा की पहचान है। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर (ग्रोथ) जगवीर मलिक ने नेशनल गेम्स में 4 पदक जीतकर अपने आपको साबित किया है कि फिटनेस सिर्फ शारीरिक तंदुरुस्ती तक सीमित नहीं है; यह एक स्वस्थ जीवन जीने का समग्र दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम व खेलों का अभ्यास तनाव, चिंता और अवसाद को कम करता है। बड़ौली ने कहा कि 50 की उम्र पार करने के बावजूद जगवीर मलिक फिट रहकर एथलेटिक्स और कुश्ती मुकाबले में हिस्सा लेकर पदक जीतते रहते हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पदक विजेता जगवीर मलिक का सोनीपत स्थित अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार भी प्रदेश में बेहतरीन खेल नीति लागू की है। इसी खेल नीति का परिणाम है कि आज प्रदेश के हर वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग प्रतियोगिताओं में नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज खेल और खिलाड़ी दोनों ही हरियाणा की पहचान है। उन्होंने कहा कि  जगवीर मलिक को उनकी मेहनत व लगन को देखते हुए पिछले दिनों हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टेट चीफ कमिश्नर डॉ.केके खंडेलवाल ने उन्हें असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर (ग्रोथ) के पद पर नियुक्त किया।

Advertisement

बडौली ने कहा कि हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के असिस्टेंट स्टेट कमिश्नर (ग्रोथ) जगवीर मलिक ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27-28 को आयोजित एसबीकेएफ 13 वें नेशनल गेम्स के दौरान 50-55 आयु वर्ग में 4 स्वर्ण पदक जीतकर अपनी फिटनेस का जलवा दिखाया। नेशनल गेम्स के दौरान उन्होंने एथलेटिक्स के 800, 1500 व 3000 मीटर रेस और कुश्ती मुकाबले (75 किलो) में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रभावित किया। उनकी इस सफलता से स्थानीय खेल प्रेमियों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और उनके पैतृक गांव भैंसवाल कलां के लोगों में खुशी की लहर है।

वहीं पदक विजेता जगवीर मलिक ने कहा कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना बेहद जरूरी है। खेल और फिटनेस इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे मोटापे का खतरा कम होता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हृदय स्वस्थ रहता है। जगवीर मालिक ने कहा कि वे प्रतिदिन दौड़ लगाते रहे हैं जिस वजह से वे चार स्वर्ण पदक जितने में कामयाब हुए हैं।

उन्होंने युवा खिलाडियों का आह्वान किया कि वे अनुशासन का पालन करते हुए कड़ी मेहनत करें सफलता अवश्य मिलेगी। अपने समय के दमदार पहलवान रहे जगवीर मलिक ने इससे पहले भी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप व हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई पदक हासिल किये हैं। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज के कुश्ती मुकाबले में अब तक चार बार रजत व कांस्य पदक जीत चुके हैं।

 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh