Follow

सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा से जोड़कर नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी : मोहन लाल बड़ौली

Listen to this article

सावित्रि बाई फुले नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत हैं : बड़ौली


चंडीगढ़,  3 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने देश की पहली महिला अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया। सोनीपत के वार्ड नंबर 9 सैनीपुरा में बड़ौली ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावित्रि बाई फुले नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत हैं।  सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा के मूल अधिकार से जोड़कर नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने महिलाओं और वंचित समाज के लिए समानता, सम्मान और स्वाभिमान का रास्ता खोला। उनका पूरा जीवन इस बात की मिसाल है कि शिक्षा, संवेदना और दृढ़ संकल्प से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Advertisement

बड़ौली ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की और समाज सुधार की अलख जगाई। उनका प्रेरणादायी जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा की मशाल जलाने और हर वंचित को सम्मान दिलाने की प्रेरणा देता है।

बड़ौली ने कहा कि शोषितों-वंचितों और नारी उत्थान के लिए सावित्री बाई फुले ने जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, वे सदैव समाज के नवनिर्माण के लिए हम सबको प्रेरित करते रहेंगे।” इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, विधायक निखिल मदान, विधायक, राजकुमार शर्मा, हरिप्रकाश सैनी सहित भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh