Listen to this article
फरीदाबाद। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरीदाबाद वासी एक युवती ने थाना ओल्ड में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 26 अक्टूबर को शाम के समय आरोपी उसकी नाबालिक बहन को गाडी में बैठाकर ले गये और गलत काम किया। जिस शिकायत पर 27 अक्टूबर को थाना ओल्ड में पोक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पंकज ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि वह लडकी को वृंदावन ले गया था और एक जानकार के ओयो होटल में लडकी के साथ रुका था, जिस पर आगामी कार्रवाई हुए थाना ओल्ड की टीम ने ओयो होटल संचालक जयपाल वासी गांव गोरा थाना छाता, मथुरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि 26/27 अक्टूबर की रात को आरोपी पंकज उसके ओयो होटल पर वृंदावन में एक लडकी के साथ आया था, उसने बिना आईडी के दोनों को होटल में कमरा दिया था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
What are your
Feelings