चंडीगढ़, 31 दिसंबर : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण में आज घरौंडा के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 42 लाख रुपये की लागत से बने मल्टी एक्टिविटी हाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने, नशे से दूर रहने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने और अध्यापकों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा के मॉडल संस्कृति स्कूल में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत बनवाए गए साढे 86 फुट लंबे और 36 फुट चौड़े मल्टी एक्टिविटी हॉल का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और प्रतिभागी छात्राओं को 11,000 रुपये तथा अन्य विद्यार्थियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 31,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम, संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कई अन्य हस्तियां भी गरीबी से निकल कर मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आज कड़ी मेहनत करने, अध्यापकों का सम्मान करने और नशे से दूर रहने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भी सोच है कि बच्चे तरक्की करें और आत्मनिर्भर बनें। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।
क्रमांक – 2025