Follow

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित करने को पौधरोपण जरूरी : रणबीर गंगवा

मानसून में हरियाली का का दिया संदेश, जल संरक्षण का भी किया आहवान

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 25 जुलाई। मानसून सीजन के दौरान चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के बरवाला स्थित मदन लाल ढीगड़ा पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ वर्षा जल संचयन की गतिविधियों को भी जन आंदोलन का रूप देना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। यदि आज हम प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयास करेंगे तो भविष्य सुरक्षित और समृद्ध होगा। उन्होंने लोगों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।

Advertisement

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे जनभागीदारी आधारित अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यदि अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो देशभर में हरियाली का दायरा तेजी से बढ़ेगा और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश चंद्र बैटरी वाला, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर धीरू सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh