Follow

डीसी सतपाल शर्मा ने रिहोड़ बरवाला पूल की 10 दिन में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

Listen to this article

पंचकूला, 28 दिसंबर : उपायुक्त सतपाल शर्मा ने जिले में बाढ़ बचाव कार्य की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ उपायुक्त ने दौरा किया ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नदी मे कटाव ओर बाढ़ बचाव कार्य का एस्टीमेट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कालका सयम गर्ग, एसडीएम पंचकूला चन्द्रकान्त कटारिया मौजूद थे। 

उपायुक्त ने सुरजपुज नदी में कटाव होने व लगे डंगे की समीक्षा की व मौके पर ही नदी के बाकी छुटे भाग की पेमाइस करवाई इसके अलावा ग्रामीणों से बातचीत भी की ओर सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को अनुमानित लागत का एस्टिमेट बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीसी ने इसके उपरांत सुखु माजरा, शाहपुर झांझर नदी, बालन नदी का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारी को होने वाले कार्य का एस्टीमेट बनाकर के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने रिहोड़ बरवाला के पूल की 10 दिन में चीफ इंजीनियर एचएसवीपी व पीडब्लूडी की सयुक्त टीम से जांच करवा कर पुल की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कि ताकि जल्दी से जल्दी पुल पर आना जाना सुचारू रूप से किया जा सके। उपायुक्त ने रायपुररानी में ककराली, डांगरी नदी में भूमि कटाव का भी निरीक्षण किया ओर सिचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को स्टोन स्टड्स लगाने के निर्देश दिए।  

Advertisement

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अभी बारिस आने का काफी समय बाकी है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलो से बाढ़ बचाव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ताकि समय रहते बाढ़ बचाव कार्य को पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने रिहोड़ पूल के पास NHAI को मिट्टी डलवा कर ठीक करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगो को परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

 

सतपाल शर्मा ने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए बाढ़ बचाव कार्य को लेकर अपनी एस्टीमेट ओर रिपोर्ट जल्द से जल्द बनाकर भेज दे ताकि सरकार को सारी जानकारी भेजी जा सके और बाढ़ बचाव कार्यों को जिले में समय से पहले करवाया जा सके। इस अवसर पर सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी के अधिकारी मौजूद थे। 

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh