न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला। शहर की सड़कों और चौराहों पर बीते वीरवार सुबह से लगे होर्डिंग्स में लिखी इबारत शुक्रवार को हकीकत में बदल गई। हरियाणा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ( योगी ) के 41वे जन्मदिन पर सूबे में कई जगह अलग अलग कार्यक्रम और आयोजन हुए।
शहर के सेक्टर 14 में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा को जन्मिदन की बधाइयां और शुभकामनायें देने के के लिए यूं तो राजनीति के बहुत से दिग्गज आएं लेकिन योगी को जन्मदिन का सलोना गिफ्ट उस वक़्त मिल गया, जब दिल के करीब मार्ग दर्शकों के फोन की घंटी योगी के मोबाइल पर बज उठी।

दिग्गजों ने योगी को न केवल जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं, बल्कि सुनहरे भविष्य और उम्दा स्वास्थ्य की कामना भी की। वहीँ पंचकूला के पूर्व विधायक एवं पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता भी पहुंचे और पुष्प गुच्छ देकर योगी को बधाइयां दीं।

उनके साथ सीएम के पूर्व ओएसडी एवं पूर्व चेयरमैन अमरिंदर सिंह, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री योगेश जठेड़ी, पंचकूला उजगार निगम के पार्षद हरेंद्र मलिक, युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रचार प्रभारी दीपक गर्ग, भाजपा से रवि शर्मा, जयपुर से आए प्रख्यात ज्योतिषाचार्य दीपक सिंघानिया ने भी योगी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ ही भविष्य के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया।
योगी के जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों के रूप में मनाते हुए शुक्रवार को पानीपत और पलवल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जहाँ अनगिनत लोगों ने रक्त दान कर जरूरतमंदों के प्राण बचाने का अपना संकल्प दोहराया, वहीँ फरीदाबाद में शनिवार को रक्त दान शिविर लगाए जाने की खबर है।

राज्य में वहुत जगहों पर युवा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया और पर्यावरण को साफ़ रखने में अपना अंशदान दिया।

मौके पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी जीतेन्द्र चौधरी जीते, संदीप यादव उपाध्यक्ष के अलावा पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता दीपक शर्मा ने भी योगी को जन्मदिन पर दुलारा।

मौक़ा निकाल कर प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बन्दर घाटी जाकर वानरों को पेट भर केले और खीरे का स्वाद भी दिलवाया और हर वर्ष अपनी इस कोशिश को अगले वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया।