Follow

मोदी सरकार ने दशक में हासिल की शतक की उपलब्धि : अनुराग सिंह ठाकुर

Listen to this article

अनुराग ठाकुर ने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में ₹10.5 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय मानक के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का किया उद्घाटन

भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना भी विकसित भारत लक्ष्य का हिस्सा : अनुराग सिंह ठाकुर

युवाओं की ऊर्जा से विकसित भारत यात्रा को मिल रही गति : अनुराग सिंह ठाकुर

न्यूज़म ब्यूरो 

Advertisement

चंडीगढ़, 31 मार्च। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUH) महेंद्रगढ़ में खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के लिए ₹10.5 करोड़ की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय मानक के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का उद्घाटन कर इसे खिलाड़ियों व विश्वविद्यालय के छात्रों को समर्पित किया। अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का योगदान विषय पर छात्रों से संवाद कर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि पिछले एक दशक में मोदी सरकार ने 100 वर्ष की उपलब्धियाँ हासिल करने का काम किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ यह हर्ष का विषय है कि आज मुझे हरियाणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के उद्घाटन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। 400 मीटर का अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला सिंथेटिक ट्रैक विश्वविद्यालय परिसर में खेल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह सुविधा विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ क्षेत्र के उभरते एथलीटों के लिए भी अत्यंत लाभकारी होगी, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खुद को तैयार कर सकेंगे। जब कोई युवा मैदान पर पसीना बहाता है, तब वह केवल अपनी फिटनेस नहीं बना रहा होता, बल्कि वह अपने भीतर एक मजबूत चरित्र और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित कर रहा होता है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हमने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। 2047 में जब भारत स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेगा, तो उस लक्ष्य तक पहुँचने की यह यात्रा देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यही समय आपके जीवन का भी सबसे महत्वपूर्ण काल है। आज अगर देश के युवाओं में ऊर्जा भरपूर है तो तो हम उनके लिए अवसर भी ला रहे हैं  और इस संकल्प की सिद्धि युवाओं के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

आज नए पीढ़ी की ऊर्जा और पुराने पीढ़ी का अनुभव विकसित भारत के हमारे यात्रा को गति दे रहा है । हमारा लक्ष्य है एक भारत श्रेष्ठ भारत, हमारा लक्ष्य है पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक भारत को विकास, विरासत और राष्ट्रवाद के एक डोर में बांधना।”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आने वाले दशकों में, भारत अपनी युवा शक्ति के दम पर विश्व का नेतृत्व करेगा। आज का भारत एक युवा राष्ट्र है जहाँ 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। लेकिन इससे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है की देश की लगभग 40 करोड़ युवा 15 से 19 वर्ष के बीच हैं ।भारत दुनिया का वह एकमात्र देश है जिसके पास इतनी विशाल, सक्षम और ऊर्जावान Gen Z है, जो सिर्फ भागीदार नहीं, बल्कि Growth Engine बनने के लिए तैयार है।

हमारा लक्ष्य है भारत को पाँच वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करना ।भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना भी विकसित भारत के हमारे सपने का हिस्सा है, एक वह भी समय था जब अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के पदक तालिका में हम कहीं नहीं होते थे या फिर एक दो पदकों के साथ आखरी पायदान पर कहीं खड़े होते हैं । आज विश्व में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के चर्चे हो रहे हैं।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh