Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर आप के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल

Listen to this article
चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम सेक्टर-33 में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, उनकी राष्ट्रहित में बनाई गई जनकल्याणकारी नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट विकासवादी सोच से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की दो पार्षदों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड नंबर 16 से पार्षद पूनम तथा वार्ड नंबर 4 से पार्षद सुमन शर्मा ने भाजपा की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।
 

 
Advertisement

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। केंद्र सरकार की योजनाएं आज अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता का भरोसा लगातार भाजपा के साथ मजबूत हो रहा है। इसी विश्वास के कारण आज अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने दोनों पार्षदों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंडीगढ़ सहित पूरे देश में विकास की नई दिशा तय हुई है और नए साथियों के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा। वहीं संजय टंडन ने कहा कि भाजपा का निरंतर विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्षद सुमन शर्मा ने कहा कि यह उनकी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से उनका वर्षों पुराना नाता रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व नेतृत्व से प्रेरित होकर वे पुनः अपनी मूल विचारधारा से जुड़ी हैं। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 
वहीं पार्षद पूनम ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुखी नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और वे पूरी निष्ठा से जनसेवा का कार्य करेंगी।
 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh