Follow

समाज की भलाई के लिए शिक्षा, अनुशासन व राजनीति बेहद जरूरी : दिग्विजय चौटाला

Listen to this article

उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय चौटाला

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 29 मार्च। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सामाजिक संदेश देते हुए कहा है कि आज हमारे समाज की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए और समाज की भलाई के लिए यूथ महाराजा सूरजमल के जीवन से प्रेरणा लें। रविवार को दिग्विजय उत्तर प्रदेश के मेरठ में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद द्वारा आयोजित महाराज सूरजमल की विशाल प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य बनता है कि हमें आने वाली पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने का हमें संकल्प लेकर काम करना होगा। दिग्विजय ने कहा कि हरियाणाराजस्थानपंजाबयूपी में हमारे समाज से जुड़े बहुत सारे अधिकारी हैं जो युवाओं और जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि समाज की भलाई उसी में होती है कि जिसमें समाज के लोग अपने लोगों की आवाज जरूर सुने। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि समाज में अनुशासन और राजनीति के दम पर ही समाज की चौधर दिल्ली में संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीति में समाज को साथ लेकर दीनबंधु सर छोटूरामचौधरी चरण सिंहजननायक चौधरी देवीलाल मजबूती से आगे बढ़े इसलिए हम सबको भी मिलकर एक-दूसरे को आगे बढ़ाना चाहिए। दिग्विजय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में हमारे समाज के लोग रहते हैउन्हें हर जगह इस तरह का बड़ा मंच देने की आवश्यकता है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारा पहला धर्म किसानी है और ये हमे कभी नहीं भूलना चाहिए।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh