Follow

गृह मंत्री अमित शाह से मिले बिप्लब देब, अनेक विषयों पर की चर्चा

Listen to this article

दिल्ली, 23 दिसंबर। मंगलवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, त्रिपुरा के लोकसभा सांसद एवं पश्चिम बंगाल के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान देब ने विभिन्न विषयों पर अमित शाह से चर्चा की। इस मुलाकात में पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हुई।

बिप्लब देब पश्चिम बंगाल के चुनाव सह प्रभारी भी हैं। पश्चिम बंगाल में बिप्लब देब लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। देब को पार्टी के लिए बेहतरीन रणनीतिकारों में गिना जाता है। इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव जीताने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ साथ  देब को भी दी गई है।
गृह मंत्री से मुलाकात के बाद देब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

Advertisement

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh