वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को साकार करने की दिशा में महायज्ञ महत्वपूर्ण प्रयास : मोहन लाल बड़ौली
बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्धपुरी पार्क में चल रगे विश्व शांति महायज्ञ 2026 में बढ़चढ़ कर आहुति डाल रहे श्रद्धालु
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 26 मार्च। धर्मनगरी बेरी, झज्जर में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्धपुरी पार्क में चल रहे तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ 2026 के दूसरे दिन माता के दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं ने हवन में बढ़चढ़ कर आहुति डाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने महायज्ञ में भाग लेकर आहुति डाली। कार्यक्रम की आयोजक डॉ जैकलीन जिंदल ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी सांझा की। इससे पहले उन्होंने माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम के आयोजन पर डॉ जैकलीन जिंदल और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार महा यज्ञ के दौरान वैश्विक शांति, वातावरण को शुद्ध करने, नकारात्मकता को दूर करने और मानवता के कल्याण की कामना के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने देवी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं व बेरी निवासियो से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र यज्ञ में भाग लेने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ के माध्यम से समाज में भाईचारे, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जाएगा।
पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने कहा कि यह एक सार्थक प्रयास है। विश्व शांति महा यज्ञ 2026 के माध्यम से आध्यात्मिक मूल्यों को लोक सेवा के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कहा कि समाज में सच्ची शांति केवल सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि आंतरिक सद्भाव से भी उत्पन्न होती है।
वहीं कार्यक्रम की आयोजक डॉ जैकलीन जिंदल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी भाईचारे के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है, बल्कि समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण भी मजबूत होता है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, नगर परिषद झज्जर के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, बेरी नगरपालिका चेयरमेंन देवेंद्र कादियान, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, पवन जिंदल, सीए नितिन बंसल, गौशाला के पूर्व प्रधान राजीव मित्तल, समाजसेवी दिनेश शर्मा उर्फ बिट्टू, तवीन पार्षद, सुरेश अग्रवाल, एसीपी अनिल कुमार, अनिरुद्ध चौहान, एसएचओ विकास कादियान, हेमंत शर्मा, पूर्व चेयरमेंन मनीष शर्मा दुजाना, परजीत कुमार, संदीप कादियान, वीरेंद्र कुमार, सुरेश अग्रवाल, सुनील कादियान, रविन्द्र कौशिक दूबलधन, पंचायत समिति के सदस्य सूरजमल कौशिक माजरा, संजय कादयान, सुदेश कुमार कोच सहित काफी संख्या में व्यक्ति उपस्थित थे।