पंचकूला : प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भा0ति0सी0पु0 बल भानु में 20.12.2025 से 22.12.2025 तक होने वाली अन्तर सीमान्त स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारम्भ ब्रिगेडियर जे०एस० गोराया, उप महानिरीक्षक,बी०टी०सी०, भा०ति०सी०पु० बल द्वारा किया गया।

कमाण्डेंट प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र सुनील काण्डपाल द्वारा मुख्य अतिथि व सभी खिलाडियों तथा उनके साथ पधारे कोच एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सभी खिलाडियों को खेल के नियमों का ध्यान रखते हुए खेल में भाग लेने एवं सभी को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा खेल के आयोजन में उन्हे बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर सरीक होनें के लिए कमाण्डेंट, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र का धन्यवाद किया, उसके उपरान्त खिलाडियों को खेल से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के विषय में अवगत एवं सभी को खेल के प्रति जागरूक करते हुए खिलाडियों को प्रेरित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्तर सीमान्त खेल प्रतिस्परर्धाओं के शुभारम्भ की घोषणा की गई।

इस अवसर पर सभी खिलाडियों द्वारा खेलों को खेल भावना से खेलने की शपथ ली गई तथा मार्च पास्ट किया गया । मार्च पास्ट के दौरान खिलाडियों का जोश देखकर सभी ने उनकी सराहना की।

22.12.2025 तक चलनें वाली कराटे प्रतिस्पर्द्धाओं में ब्लैक बेल्ट एवम ब्राउन बेल्ट के लिए विभिन्न भार वर्ग में व्यक्तिगत काटा, टीम काता, टीम कुमिते, व्यक्तिगत कुमिते और ओपन बेल्ट की कुल 24 प्रतियोगिताऍ आयोजित की जाऍगी।

इन खेल स्पर्द्धाओं में 04 फ्रंटियर मुख्यालयों(उत्तरी फ्रंटियर देहरादून, पूर्वी फ्रंटियर लखनऊ, उत्तर-पश्चिमी फ्रंटियर लेह, व उत्तर-पूर्वी फ्रंटियर ईटानगर एवं प्रशिक्षण परिक्षेत्र नई दिल्ली से कुल 81 खिलाडी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा के उपरान्त उप कमाण्डेंट प्रवीण कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानु के सभी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।